Breaking News

गढ़वाल में भीषण हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरा डंपर; 2 लोगों की दर्दनाक मौत

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड में हादसों पर लगाम लगाना बेहद मुश्किल साबित हो रहा है। आए दिन किसी न किसी हादसे में लोग मौत के मुंह में समा रहे हैं। हमारी आपसे अपील है कि पहाड़ों पर सफर के दौरान संभलकर चलें। आज बड़ी खबर टिहरी गढ़वाल से आ रही है।

टिहरी गढ़वाल के क्यारी गांव के पास चारगांव रोड पर एक डंपर अनियंत्रित हुआ और गहरी खाई में समा गया। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक UK09CA-0639 नंबर का डंपर हादसे का शिकार हुआ है। ये डंपर लम्बबगांव के अभिषेक राणा पुत्र जयवीर राणा का है। अभिषेक ने ट्रक चलाने के लिए ड्राइवर सूरज राठौड़ को रखा था। बताया जा रहा है कि ट्रक कहीं से माल खाली करवाकर वापस लौट रहा था। ट्रक में सूरज और रौणिया गांव का गजेंद्र करांगड़ भी था। क्यारी गांव के ऊपर वाहन पर ब्रेक नहीं लग पाया। चढ़ाई काफी ज्यादा थी और डंपर बेकाबू होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरा। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल राहत-बचाव कार्य चलाया गया। गंभीर रूप से घायल दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान

1. गजेन्द्र सिंह रांगड़ पुत्र स्व धन सिंह रांगड़ निवासी ग्राम रौणिया उम्र लगभग 36 वर्ष
2- सूरज राठौड़ निवासी बेहराईच उत्तरप्रदेश उम्र लगभग 44 वर्ष वाहन चालक

Check Also

उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा के समय राजस्व अधिकारियों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *