Breaking News

उत्तराखंड में सच साबित हुई मौसम विभाग की चेतावनी, 5 जिलों में मूसलाधार बारिश-आंधी शुरू

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम विभाग की भविष्यवाणी एक बार फिर सटीक साबित हुई है। पहाड़ों में भारी बारिश-आंधी का दौर शुरू हो गया है।

खासतौर पर चार धाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। मौसम विभाग ने पहले ही इसे लेकर एडवायजरी भी जारी की थी। एडवायजरी में बताया गया था कि भारी बारिश के दौरान नदी नालों के किनारे जाने से बचें। इसके अलावा बारिश के दौरान पहाड़ों में वाहन सावधानी से चलाएं। इस वक्त उत्तराखंड के 5 जिलों में मौसम ने करवट बदल ली है। काले घने बादल आसमान में छा गए हैं और भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है।चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया था, जो सच साबित होता दिख रहा है। पहाड़ों में लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। मई में दिसंबर का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों में आगे भी इसी तरह बारिश-बर्फबारी का दौर रहेगा। इसलिए चार धाम यात्रा पर जाने वाले लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। कहा गया है कि यात्रा के दौरान अकेले नहीं झुंड में रहकर सफर करें। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Update पढ़ते रहें। 

Check Also

मुख्य सचिव ने उत्तराखंड इंटीग्रेटेड हॉर्टिकल्चर प्रोजेक्ट में तेजी लाए जाने के लिए डेडिकेटेड पीएमयू स्थापित किए जाने की बात कही

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *