Breaking News

उत्तराखंड: 9 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी, मां के बगल में सो रही बच्ची.. हैवान पड़ोसी गिरफ्तार

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर के खेड़ा इलाके में नौ साल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब बच्ची अपनी मां और भाई-बहनों के साथ कमरे में सो रही थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक देर रात कमरे में घुसा और मासूम के साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता की मां के अनुसार, उसका पति दिल्ली में नौकरी करता है और वह अपने तीन बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती है। पड़ोस के कमरे में ओमवीर सिंह अपने परिवार के साथ रहता है। गुरुवार रात सभी खाना खाने के बाद सो गए थे। देर रात आरोपी राहुल चौहान कथित तौर पर उनके कमरे में घुस आया। इसी दौरान आरोपी का पैर महिला के पैर से टकराया, जिससे उसकी नींद खुल गई। महिला ने देखा कि आरोपी उसकी बेटी के साथ नग्न अवस्था में था। यह देखकर उसने तुरंत शोर मचाया और आरोपी को पकड़ लिया।

शोर सुनकर जुटे आसपास के लोग

महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी राहुल चौहान को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की जानकारी मिलने के बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान आरोपी की शर्ट का टूटा हुआ बटन भी बरामद किया गया।

मेडिकल जांच के लिए भेजी गई पीड़िता

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। जिसके बाद आरोपित को कोर्ट में ले जाकर जेल भेजा जाएगा।

Check Also

मुख्यमंत्री ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को नमन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *