Breaking News

SC/ST छात्रवृत्ति घोटाले पर फिर गरमाई राजनीति, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए संरक्षण के आरोप

बहुचर्चित SC/ST छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा मामले में कार्रवाई और करोड़ों रुपये की संपत्तियां अटैच किए जाने के बाद विपक्ष ने सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। ED के अनुसार, उत्तराखंड में SC/ST छात्रों के लिए दी जाने वाली पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं की जांच जारी है और कई मामलों में धन के दुरुपयोग के आरोप सामने आए हैं।

इस बीच कांग्रेस प्रवक्ता सुजाता पॉल ने आरोप लगाया है कि भाजपा जानबूझकर मामले के कुछ प्रभावशाली लोगों को बचाने का प्रयास कर रही है। उनका कहना है कि घोटाले में भाजपा से जुड़े कुछ नाम सामने आने की चर्चाएं लंबे समय से होती रही हैं, लेकिन उनके खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, “यदि इस मामले में कांग्रेस से जुड़े लोग होते तो अब तक उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो चुकी होती, लेकिन भाजपा से जुड़े नाम सामने आने के कारण जांच की रफ्तार और कार्रवाई दोनों सवालों के घेरे में हैं।

Check Also

समाधान दिवस का आयोजन किया गया

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के निर्देशों के अनुपालन में आज अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *