Breaking News

क्षेत्र के प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल करना हमारा उद्देश्य …………..सचिन गुप्ता

देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मुख्य रूप से भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री सचिन गुप्ता ने वार्ड 34 गोविन्दगढ़ बूथ अध्यक्ष एवं BLA-2,पार्षद के साथ बैठक कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की प्रगति की समीक्षा की एवं 2003 की मतदाता सूची कार्यकर्ताओ को वितरण की जिससे आम जनता को आसानी से अपने नाम 2003 की पुरानी मतदाता सूची मे ढूंढ़ने मे आसानी हो,साथ ही, बूथ स्तर पर बीएलए (BLA) एवं बीएलओ (BLO) के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अभियान को प्रभावी एवं सफल बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।
श्री सचिन गुप्ता ने कहा की
क्षेत्र के प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल करना हमारा उद्देश्य है। इसके लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर यह सुनिश्चित कर रहा है कि हर पात्र मतदाता का पंजीकरण किया जाए।

हमारे लोकतंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार प्राप्त हो। भाजपा इसे सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर, पार्षद श्रीमती महेन्द्र कौर कुकरेजा, शक्ति केंद्र संयोजक श्री संजय भटनागर, श्री अशोक कोहली आदि उपस्तिथ रहे

Check Also

मुखबिर की सुचना पर सेलाकुई पुलिस ने घरो में चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश 

सेलाकुई क्षेत्रान्तर्गत घटित चोरी की अलग-अलग घटनााओं के सम्बन्ध में थाना सेलाकुई पर वादिगणोद्वारा दी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *