Breaking News

वाहन चोरी की अलग-अलग घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा

वादी सुनील कुमार सिंह पुत्र रामबिहारी सिंह निवासी रामपुर कलां चोई बस्ती सहसपुर ने कोतवाली सहसपुर पर आकर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात चोर द्वारा रात्रि में उनकी मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-07-एफडब्लू-4767 को चोरी कर लिया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली सहसपुर पर तत्काल मु0अ0स0- 140/2026 धारा 303(2) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली सहसपुर पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास व आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारिंया एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए पूर्व में इस प्रकार के अभियोगों में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 22-06-26 को कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा सघन चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर लांघा क्षेत्र से अभिुयक्त समीर पुत्र असलम को चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से सख्ती से पूछताछ पर उसके द्वारा पूर्व में भी सहसपुर क्षेत्र से एक अन्य मोटर साइकिल को चोरी किया जाना बताया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर लांघा रोड क्षेत्र से उक्त मोटर साइकिल को भी बरामद किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो आस-पास के क्षेत्र में वैल्डिंग व मजदूरी का कार्य करता हैं। अपनी निजी आवश्यकताओं की पूर्ति तथा जल्दी पैसा कमाने के लालच में उसके द्वारा उक्त चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुका है।

Check Also

01 किलो 520 ग्राम अवैध गांजा बरामद

मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *