आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश प्रभारी श्री महेंद्र यादव जी की अध्यक्षता में आज अग्रवाल भवन प्रिंस चौक देहरादून में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश के 13जिलों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ,संगठन मंत्री, महिला, युवा, किसान एवं मीडिया प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित प्रदेश कार्यकारी अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने एक महिला को प्रदेश की बागडोर देकर प्रदेश की महिला शक्ति को एक संदेश दिया है की एक महिला परिवार के साथ प्रदेश का नेतृत्व करने में भी सक्षम है।
उन्होंने कहा की बैठक का मुख्य उद्देश्य धामी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी रणनीति तैयार करना और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है।
बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय:
1. स्वास्थ्य का सच अभियान तेज होगा
प्रदेश प्रभारी ने कहा कि 15 जिलों के अस्पतालों के निरीक्षण में मिली अव्यवस्थाओं पर सरकार चुप है। 25 व 26 जून को प्रदेश के हर जिले में पार्टी द्वारा सभी जिला अस्पतालों का निरीक्षण किया गया, पार्टी पदाधिकारियों द्वारा DG हेल्थ को ज्ञापन सौंपा तथा दवा, डॉक्टर और डायग्नोस्टिक की कमी पर DG हेल्थ को अवगत कराया गया।
2. महिलाओं को ₹1000 सम्मान राशि की मांग
पंजाब की तर्ज पर उत्तराखंड की हर महिला को ₹1000 प्रतिमाह सम्मान राशि देने की घोषणा करते हुवे प्रदेश प्रभारी ने कहा की राज्य सरकार महिला विरोधी साबित हुई है। यदि पार्टी सरकार में आती है तो प्रदेश की हर महिला की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी तथा 18वर्ष से ऊपर प्रत्येक महिला को सम्मान राशि दी जाएगी जिससे प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा सके।
उन्होंने कहा की केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में पूरी तरह डूब चुकी है, राम मंदिर हिन्दू मुस्लिम के नाम पर देश व प्रदेश की जनता से वोट मांगने वाली भाजपा ने राम मंदिर को भी नहीं बक्शा वहां भी अपने लोगों द्वारा चढ़ावे की लुट को अंजाम दिया गया।
और प्रदेश के चार धाम बद्री केदार धाम को भी नहीं बक्शा उन्होंने कहा कि पिछले साल केदारनाथ धाम से सोना चोरी की बात सामने आई, और अब बद्रीनाथ धाम से भी चढ़ावा चोरी की खबर सामने आ रही है।
बैठक में अंकिता भंडारी केस में देरी और NEET पेपर लीक से आत्महत्या करने वाली उत्तराखंड की बेटी के मामले पर गहरी चिंता जताई गई। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि सरकार VIP को बचाने का पूरा प्रयास कर रही है और बेटियों को न्याय देने में पूरी तरह फेल है।
उन्होंने कहा की करोड़ों की लागत से बनी स्मार्ट सिटी पहली बरसात में ही जलमग्न हो गई। इस भ्रष्टाचार को उजागर करने को लेकर पार्टी द्वारा प्रस्ताव पास कर सरकार से 5 साल के खर्च का श्वेत पत्र जारी करने की मांग की जाएगी।
संगठन विस्तार को लेकर प्रदेश प्रभारी ने अगले 2 महीने में हर बूथ पर AAP कार्यकर्ता तैनात करने, महिला विंग और युवा विंग को सक्रिय करने का लक्ष्य रखा।
साथ ही सभी पदाधिकारियों ने संगठन को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
प्रदेश प्रभारी श्री महेंद्र यादव जी ने कहा कि “उत्तराखंड में भाजपा ने सिर्फ नारे दिए, काम नहीं किया। न स्वास्थ्य ठीक, न शिक्षा, न रोजगार। अब जनता विकल्प मांग रही है और वो विकल्प आम आदमी पार्टी है। हम सड़क पर भी लड़ेंगे और 2027 में सत्ता में आकर दिल्ली-पंजाब मॉडल उत्तराखंड में लागू करेंगे।”
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी,एवं सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित रहे।
Dron Samachar www.dronsamachar.com