Breaking News

सचिव ने निर्देश दिए कि केंद्र में आने वाले दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं पुनर्वास सेवाओं का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं सुगम लाभ किया जाए सुनिश्चित

सचिव समाज कल्याण डॉ श्रीधर बाबू अद्वांकी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी), गांधी शताब्दी जिला चिकित्सालय, देहरादून का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में दिव्यांगजनों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं सुविधाओं का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान सचिव ने दिव्यांगजनों के पंजीकरण, मूल्यांकन, परामर्श, पुनर्वास सेवाओं तथा सहायक उपकरण उपलब्ध कराने से संबंधित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र में उपलब्ध अभिलेखों एवं विभिन्न गतिविधियों का भी अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सचिव ने निर्देश दिए कि केंद्र में आने वाले दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं पुनर्वास सेवाओं का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं सुगम लाभ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए पात्र लाभार्थियों तक सेवाओं एवं सुविधाओं की पहुंच बढ़ाई जाए।

उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं दिव्यांगजन हितैषी बनाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही, दिव्यांगजनों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक संसाधनों एवं व्यवस्थाओं का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, एसीएमओ डॉ. चौहान,, जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र के कार्मिक तथा गांधी शताब्दी जिला चिकित्सालय के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Check Also

आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस

दिनांक – 19/20-08-26 को प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *