Breaking News

न्यू राणा ज्वेलर्स में चोरी व्यापारियों में मच गया हड़कंप

विकासनगर क्षेत्र के लक्ष्मणपुर स्थित न्यू राणा ज्वेलर्स की दुकान को देर रात चोरों ने निशाना बना लिया। चोर दुकान में धावा बोलकर लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। सुबह चोरी की जानकारी सामने आते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की पहचान करने के साथ ही उनके आने और फरार होने के रास्ते का पता लगाने में जुटी है।
ज्वेलर्स की दुकान में हुई चोरी की इस वारदात से बाजार क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। व्यापारियों ने पुलिस से मामले का जल्द खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने और चोरी गए आभूषणों की बरामदगी की मांग की है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरों की तलाश की जा रही है।

Check Also

15 अक्टूबर के बाद खुद निरीक्षण करेंगे मुख्यमंत्री

मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को दुरुस्त करने के लिए उत्तराखंड के सभी जिलों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *