Breaking News

23 वाहन चालकों के मां0 न्यायालय के चालान कर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 21 वाहनों को किया सीज

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार सघन चौकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक- 29/30-08-26 की रात्रि में एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर भारी बरसात के बीच सभी क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमो द्वारा रात्रि में घूम रहे 700 से अधिक व्यक्तियों से मौके पर पूछताछ करते हुए 27 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाया गया, जिसे आवश्यक पूछताछ करते हुए उनके सत्यापन की कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त नियमों के उल्लंघन पर 54 व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत चलानी कार्रवाई करते हुए 23500 /- रुपये का जुर्माना वसूला गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 19 वाहन चालकों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार करते हुए संबंधित वाहनों को सीज किया गया। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 72 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर 44500 /- ₹ का जुर्माना वसूला गया तथा 23 वाहन चालकों के मां0 न्यायालय के चालान कर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 21 वाहनों को सीज किया गया।

Check Also

एसएसपी देहरादून सहित अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा दिवंगत श्री बालम सिंह राणा जीके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी अपनी श्रद्धांजलि

दिवंगत श्री बालम सिंह राणा जी के पार्थिव शरीर को आज दिनाँक 27/08/2026 को पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *