Breaking News

13.40 ग्राम अवैध स्मैक तथा 02 पेटी से अधिक देसी शराब हुई बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रो में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

इसी क्रम में कोतवाली नेहरू कालोनी पर गठित अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा दिनांक: 27-11-26 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सपेरा बस्ती पुल से मोथोरोवाला की ओर जाने वाले रास्ते से 01 नशा तस्कर विशाल नाथ उर्फ सिद्धू पुत्र विक्रम नाथ को लगभग 04 लाख रू0 मूल्य की 13.4 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तथा दून युनिवर्सिटी रोड तथा बद्रीपुर रेलवे फाटक के पास से 02 अभियुक्तो 1- शुभम पुत्र राजवीर को 53 पव्वे अवैध देसी शराब तथा 2- सूरज पाल पुत्र स्व0 श्री हरि सिह को 52 पव्वे अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली नेहरू कालोनी पर एनडीपीएस एक्ट तथा आबकारी अधिनयम के तहत अभियोग पंजीकृत किये गए।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

Check Also

श्री रोहन शर्मा एवं सुश्री नीरजा गोयल दिव्यांगजन आइकॉन के रूप में करेंगे मतदाताओं को जागरूक*

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जनपद देहरादून में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने तथा लोकतांत्रिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *