Breaking News

2 दिसंबर को हरिद्वार में होगा एक दिवसीय कांग्रेस का सम्मेलन

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से 2 दिसंबर को हरिद्वार में एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल होंगे।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के मुताबिक, सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करना है। बैठक में सभी स्तरों के पदाधिकारियों के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी और उन्हें उनके दायित्व सौंपे जाएंगे।
गोदियाल का कहना है कि चुनाव से पहले संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय करना और राजनीतिक कार्यकर्ताओं में निर्णायक जागृति पैदा करना इस सम्मेलन का प्रमुख लक्ष्य है।

Check Also

श्री रोहन शर्मा एवं सुश्री नीरजा गोयल दिव्यांगजन आइकॉन के रूप में करेंगे मतदाताओं को जागरूक*

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जनपद देहरादून में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने तथा लोकतांत्रिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *