Breaking News

उत्तराखंड में बाहरी राज्यों से आने वाली अनधिकृत, डग्गामार बसों और ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों पर परिवहन विभाग ने की सख्त कार्रवाई

उत्तराखंड में बाहरी राज्यों से आने वाली अनधिकृत, डग्गामार बसों और ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों पर परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। वीकेंड पर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद देहरादून संभाग में दो दिवसीय विशेष ‘इंटर डिस्ट्रिक्ट चेकिंग अभियान’ चलाया गया।
​आरटीओ प्रवर्तन डॉ. अनीता चमोला के अनुसार, 12 और 14 तारीख को चले इस सघन अभियान में 210 वाहनों के चालान किए गए और 22 बसों व अन्य वाहनों को सीज किया गया। निष्पक्ष कार्रवाई और स्थानीय सांठगांठ रोकने के लिए टीमों की अदला-बदली की गई; देहरादून की टीम रुड़की, ऋषिकेश की हरिद्वार और हरिद्वार-रुड़की की टीमें देहरादून में तैनात रहीं।
​कार्रवाई के दौरान कई प्राइवेट बसों में परमिट, फिटनेस, बीमा और टैक्स अधूरे मिले। साथ ही ओवरलोडिंग, बॉडी में अवैध बदलाव और खतरनाक तरीके से माल ढुलाई करने वाले मालवाहकों पर भी शिकंजा कसा गया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Check Also

सट्टे लगा रहे 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त/चैकिंग अभियान चलाते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *