मंगलौर के मोहल्ला किला स्थित गुड्डू कुरैशी के आवास पर भारतीय किसान यूनियन कुका क्रांति (अराजनैतिक) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, बिजली के साथ-साथ किसानों और मजदूरों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुका सिंह राजपूत ने भाजपा सरकार के साथ साथ मंगलौर व झबरेड़ा के कांग्रेस विधायकों पर भी जमकर निशाना साधा उन्होंने भारतीय किसान यूनियन कुका क्रांति किसानों व मजदूरों की किसी भी समस्या व समाधान के लिए हर समय तैयार है। वहीं बैठक के दौरान गुड्डू कुरैशी को भारतीय किसान यूनियन कुका क्रांति का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सुलेमान, राष्ट्रीय प्रवक्ता कादिर खान, राष्ट्रीय सलाहकार तुषार शर्मा समेत संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Dron Samachar www.dronsamachar.com