Breaking News

सट्टे लगा रहे 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त/चैकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक/ अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में दिनांक- 13/09/2026 को कार्यवाही करते हुए पटेलनगर पुलिस द्वारा मुखबिर के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर महबूब कालोनी क्षेत्र में अवैध रूप से सट्टा लगा रहे एक अभियुक्त वाजिद को सट्टे बाजी में प्रयुक्त एक एन्ड्रायड मोबाईल फोन सेमसंग कम्पनी व सट्टे में लगाई गई नगदी 3640 रु०/- के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 635/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

Check Also

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अमर शहीदों को किया नमन

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *