Breaking News

छह इंजीनियर सस्पेंड, सीएम ने कहा- तय होगी जिम्मेदारी

नैनीताल के ज्योलीकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल की आपूर्ति और इसके चलते लोगों के बीमार पड़ने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। घटना में दो लोगों की मौत के बाद जनाक्रोश भड़क उठा था और हाईकोर्ट ने भी मामले का संज्ञान लिया था। अब जल संस्थान और जल निगम के अधीक्षण अभियंता समेत छह इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को चेतावनी दी गई है। मामले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि घटना बेहद दुखद है और इसमें जिम्मेदारी तय करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जो भी इसके लिए जिम्मेदार हैं, उनकी जवाबदेही तय की गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Check Also

02 दिनों में 11 वारन्टी अभियुक्तो को किया गिरफ्तार

मां0 न्यायालयों से जारी गैर जमानती वारेंटो की शत प्रतिशत तामीली हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *