Breaking News

लाखो रु० कीमत की 44.61 ग्राम हाइप्रोफाइल ड्रग MDMA हुई बरामद

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड की “ड्रग्स फ्री देवभूमि” की परिकल्पना को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने के कड़े निर्देश निर्गत किए गए हैं।

दिये गये निर्देशों के अनुपालन में थाना राजपुर तथा एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान दिनांक 22-09-26 की रात्रि में अलग- अलग स्थानों, शहंशाई रिजॉर्ट ओल्ड मसूरी रोड के पास से मुखबिर की सूचना पर एक कार में सवार 04 अभियुक्तो 1- वेदांत चौहान 2- रचित शर्मा, 3- श्रीकांत ममगाई व 4- चिराग रस्तोगी को 27.12 ग्राम अवैध MDMA के साथ तथा सहस्त्रधारा हेलीपैड के पास से 02 अन्य अभियुक्तो 1- अभिषेक थापा तथा 2- वैभव मंगाई को 17.49 ग्राम अवैध MDMA के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तो के विरुद्व थाना राजपुर में धारा: 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग- अलग अभियोग पंजीकृत किये गए।

पूछताछ का विवरण :-

पूछताछ में अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि वह सब देहरादून के अलग-अलग स्थानों में रहते है तथा वर्तमान समय में देहरादून व अन्य प्रांतों में विभिन्न संस्थानों से तकनीकी कोर्स कर रहे हैं। वे सभी सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू नाम के व्यक्ति के लिए काम करते हैं तथा सिद्धू गैंग के पेडलर है।

सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू दिल्ली का रहने वाला है तथा समय-समय पर वह या उसके एजेंट देहरादून आकर उन्हें MDMA ड्रग्स देहरादून में सप्लाई करने के लिए उपलब्ध कराते है तथा कभी कभार सिद्धू के कहने पर वे खुद पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश आदि स्थानों पर जाकर उक्त MDMA ड्रग्स व अन्य मादक पदार्थ सिद्धू से लेकर देहरादून आते थे। गिरफ्तार अभियुक्त उक्त अवैध MDMA विशेष कर कॉलेज के छात्रों को ऊंचे दामों में बेचते थे।

गिरफ्तार सभी अभियुक्त अच्छे घरों से है तथा उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उनके द्वारा यह अवैध काम अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिये किया जा रहा था।

Check Also

राज्य आंदोलनकारियों के योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के साथ ही उनके सपनों को साकार करना हम सभी की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को आईआरडीटी सभागार, सर्वे चौक, देहरादून में उत्तराखण्ड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *