Breaking News

बड़ी खबर

रामनगर में एक साथ निकले कई जहरीले सांप, वन विभाग के रेस्क्यू से टली बड़ी अनहोनी

रामनगर: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर वन प्रभाग अंतर्गत तराई पश्चिमी रेंज में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक साथ कई जहरीले और विशालकाय सांप आबादी क्षेत्र में निकल आए। बाजपुर क्षेत्र और रामनगर के टांडा इलाके में सांपों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, वन विभाग की तत्परता और अनुभवी …

Read More »

मसूरी दरगाह तोड़फोड़ मामले में तीन पर मुकदमा दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

देहरादून: मसूरी के वाइन बर्ग एलन एस्टेट स्थित बाबा बुल्ले शाह की दरगाह में तोड़फोड़ और धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में पुलिस ने हरिओम, शिवओम और श्रद्धा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और जांच में आरोपियों की भूमिका सामने आने के बाद की गई है। पुलिस के …

Read More »

उत्तराखंड: आयुष्मान योजना में बड़ा अपडेट! अब ये जरूरी सर्जरी नहीं होगी फ्री.. नया आदेश जारी

देहरादून: उत्तराखंड में आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) और अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना को लेकर सरकार ने बड़ा नीतिगत बदलाव किया है। राज्य सरकार ने योजनाओं में वित्तीय अनुशासन मजबूत करने और प्रक्रिया को अधिक सरल एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से कई प्रोत्साहन राशि (Incentives) और पुराने प्रावधानों को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में …

Read More »

देहरादून: कालसी–चकराता रोड पर युवकों को टक्कर मारकर वाहन फरार, दो की दर्दनाक मौत

देहरादून: उत्तराखंड के कालसी–चकराता मोटर मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चकराता कोतवाली क्षेत्र के सैंज गांव के पास भूतिया घूम पर स्कूटर को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में स्कूटर पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों …

Read More »

देहरादून: 77वां गणतंत्र दिवस समारोह, CM धामी और राज्यपाल ने फहराया तिरंगा.. देखिये झलकियां

देहरादून: देशभर के साथ उत्तराखंड में भी 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेशभर में ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। खास बात यह रही कि इस वर्ष राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने का ऐतिहासिक उत्सव भी गणतंत्र दिवस के साथ मनाया गया। इसी क्रम में देहरादून …

Read More »

चलती कार में रील बनाना पड़ा भारी, 60 मीटर गहरी खाई में गिरकर 15 वर्षीय किशोर की मौत.. 4 घायल

देहरादून: उत्तराखंड के कालसी–चकराता मोटर मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लालपुल के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार सवार वंश चावला (15 वर्ष) निवासी संतनगर, पुरानी दिल्ली की मौत हो गई, जबकि कार में मौजूद अन्य पांच लोग घायल हो गए। घायलों में …

Read More »

जिलों के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड में शुक्रवार सुबह से मैदानी इलाकों में जहां लगातार बारिश हो रही है, वहीं हिमालयी क्षेत्रों में जोरदार बर्फबारी देखने को मिली। इस बारिश और बर्फबारी से जहां पर्यटकों, होटल कारोबारियों और किसानों में खुशी है, वहीं आम लोगों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं। खराब मौसम और संभावित जोखिम को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन …

Read More »

त्रियुगीनारायण में बर्फबारी के बीच 7 जोड़ों ने लिए फेरे, शिव-पार्वती विवाह स्थल बना यादगार वेडिंग डेस्टिनेशन

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में सीजन की पहली बर्फबारी ने जहां पहाड़ों को सफेद चादर में ढक दिया, वहीं इस मौसम ने कई लोगों के लिए जिंदगी के सबसे खास पल को और भी यादगार बना दिया। भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण मंदिर में शुक्रवार को भारी बर्फबारी के बीच 7 जोड़े विवाह के बंधन में बंध गए। …

Read More »

उत्तराखंड में 1 अप्रैल से नई बिजली दरें होंगी लागू, 18 फरवरी से इन चार शहरों में जनसुनवाई

देहरादून: उत्तराखंड में एक अप्रैल से प्रस्तावित नई बिजली दरों को लेकर उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। आयोग 18 फरवरी से प्रदेश के चार शहरों में जनसुनवाई करेगा, जहां उपभोक्ता और अन्य हितधारक अपनी राय और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। उत्तराखंड के तीनों ऊर्जा निगमों ने कुल मिलाकर 18.50 प्रतिशत टैरिफ बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया …

Read More »

उत्तराखंड: जाजरदेवल में तीसरी कक्षा के छात्र पर गुलदार ने किया हमला, बुरी तरह घायल

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में गुलदार (तेंदुआ) की सक्रियता एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही है। मंगलवार शाम जाजरदेवल क्षेत्र के जीबी गांव में गुलदार ने 10 वर्षीय बालक पर उसके घर के आंगन में ही हमला कर दिया। हमले में बच्चा घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने और पीछा करने पर गुलदार बच्चे …

Read More »