Breaking News

देहरादून में दिनदहाड़े सिल्वर सिटी मॉल की पार्किंग में हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या

देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल की पार्किंग में हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि विक्रम शर्मा जिम से निकलकर अपनी गाड़ी की ओर जा रहा था, तभी अज्ञात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।गंभीर रूप से घायल विक्रम को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक विक्रम शर्मा पर 50 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। उसका ऊधमसिंह नगर में स्टोन क्रशर का कारोबार भी बताया जा रहा है।घटना की सूचना मिलते ही देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह मौके पर पहुंचे। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।प्राथमिक जांच में आपसी रंजिश को हत्या की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस गैंगवार की आशंका से भी इंकार नहीं कर रही है।दिनदहाड़े हुई इस हत्या से शहर में दहशत का माहौल है और कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने जल्द खुलासे का दावा किया
है।

Check Also

स्वतंत्रता दिवस में राज्य एवं जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं हों आयोजित……….मुख्य सचिव

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *