Breaking News

बड़ी खबर

ऋषिकेश के गुमानीवाला में निराश्रित गोवंश का आतंक, महिला पर किया हमला; वीडियो हो रहा वायरल

निकायों के बाद अब निराश्रित गोवंश आसपास क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में भी दहशत फैला रहे हैं।ग्राम पंचायत गुमानीवाला में घर के बाहर खड़ी महिला पर गोवंश ने हमला कर दिया। किसी तरह महिला को लोगों ने गोवंश से बचाया। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया।ग्राम प्रधान बाबी रांगड ने बताया कि आए दिन निराश्रित गोवंश लोगों पर …

Read More »

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने देहरादून के आयुष्मान गुसांई, कड़ी मेहनत से पाया मुकाम

भारतीय सेना में अठुरवाला निवासी आयुष्मान गुसांई लेफ्टिनेंट बने हैं। इसके बाद क्षेत्र के लोगों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उन्हें व उनके परिवार को शुभकामनाएं दी है।प्रदेश में भारतीय सेना में शामिल होना उत्तराखंड के युवाओं की पहली पसंद रहा है। इसका उदाहरण आयुष्मान गुसांई ने भी पेश किया और उन्होंने भारतीय सेना में अधिकारी बनकर क्षेत्र का नाम रोशन …

Read More »

सामने आया कुलदीप यादव की शादी का ‘शाही कार्ड’, राधा-कृष्ण की थीम और तिजोरी बेहद खूबसूरत

भारतीय क्रिकेटर Kuldeep Yadav शनिवार को पहाड़ों की रानी Mussoorie में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कुलदीप अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ 14 मार्च को सात फेरे लेंगे। शादी से पहले शुक्रवार को हल्दी और मेहंदी की रस्में धूमधाम से संपन्न हुईं।कुलदीप यादव और वंशिका की शादी का शाही कार्ड भी सामने आया है, जो …

Read More »

उत्तराखंड में सरकारी स्टाफ की भारी कमी, कई विभागों में भारी रिक्तियां.. 66317 पद खाली

देहरादून: उत्तराखंड सरकार के विभिन्न विभागों में कर्मचारियों की भारी कमी सामने आई है। वित्त विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के सरकारी विभागों, बोर्डों और निगमों में करीब 66,317 पद खाली पड़े हैं। उत्तराखंड वित्त विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में 66,317 पद रिक्त पड़े हैं। इतनी बड़ी संख्या में खाली …

Read More »

उत्तराखंड: बिजली विभाग की नजर में हर सवाल का जवाब ‘शून्य’

देहरादून: आरटीआई के तहत मांगी गई अहम जानकारी के जवाब में बिजली विभाग ने बेहद गैरजिम्मेदाराना रवैया अपनाते हुए हर सूचना के जवाब में शून्य कहकर पल्ला झाड़ लिया। जी हां! यह सच है। चौंकाने वाला रवैया अपनाते हुए सभी सवालों के उत्तर में ‘शून्य’ लिखकर जवाब दे दिया। काशीपुर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता कुलदीप सिंह ने सूचना का अधिकार के …

Read More »

रुद्रप्रयाग: होली में चिकन-मटन की जगह चट कर गए काकड़, 14 लोग गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग: बच्छणस्यूं पट्टी के क्वली गांव में कुछ लोगों ने कथित तौर पर प्रतिबंधित वन्यजीव काकड़ (बार्किंग डियर) का शिकार कर उसका मांस पकाकर खा लिया। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग ने छापेमारी करते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई की जा रही है। रुद्रप्रयाग जिले के बच्छणस्यूं …

Read More »

UPSC 2025 में उत्तराखंड का जलवा! इन 13 युवाओं ने हासिल की शानदार रैंक.. 2 मिनट में जानिये

उत्तरकाशी: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में उत्तराखंड के कई युवाओं ने शानदार सफलता हासिल की है। उत्तरकाशी, देहरादून, चंपावत, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जैसे जिलों के अभ्यर्थियों ने प्रतिष्ठित परीक्षा में उच्च रैंक प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। UPSC सिविल सेवा परीक्षा में पुरोला क्षेत्र के ग्राम सुनाली निवासी …

Read More »

धराली आपदा: न बादल फटा, न झील टूटी.. फिर क्यूं हुई तबाही? ISRO रिपोर्ट में सामने आया असली कारण

उत्तरकाशी: धराली गांव में 5 अगस्त 2025 को आई अचानक फ्लैश फ्लड का कारण अब वैज्ञानिक शोध में सामने आ गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों के अनुसार यह आपदा बादल फटने या ग्लेशियल झील टूटने की वजह से नहीं, बल्कि एक विशाल आइस पैच के अचानक ढहने से हुई थी। इस घटना ने हिमालयी क्षेत्रों में …

Read More »

उत्तराखंड: किशोरी को बंधक बनाकर 10 माह तक देह व्यापार, दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

उधमसिंह नगर: करीब दस माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई एक किशोरी को पुलिस ने देह व्यापारियों के कब्जे से बरामद कर दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया। बताते चलें कि विगत 3 मार्च को एक व्यक्ति द्वारा आईटीआई कोतवाली पुलिस को …

Read More »

उत्तराखंड: मर्चुला क्रोकोडाइल पॉइंट का वीडियो वायरल, पलभर में मगरमच्छ का निवाला बना काखड़.. देखिये

रामनगर: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बीचों-बीच बहने वाली रामगंगा नदी से एक रोमांचक और रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो मंगलवार को सामने आया। यह दृश्य मर्चुला के प्रसिद्ध क्रोकोडाइल पॉइंटका बताया जा रहा है, जहां मगरमच्छ ने अपनी फुर्ती और घातक अंदाज से एक हिरण (काकड़) का शिकार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह वीडियो वहां मौजूद पर्यटकों और …

Read More »