Breaking News

देहरादून में ब्रिगेडियर की हत्या के बाद सियासी पारा गर्म, राहुल गांधी की सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाया तहलका

देहरादून: रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड पर सियासत गरमा गई है, Rahul Gandhi ने देहरादून में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या की निंदा करते हुए उत्तराखंड की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

चौंकाने वाली घटना में मार्निंग वाक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की गोली लगने से मौत हो गई। घटना सड़क पर गाड़ी ओवरटेक को लेकर हुए विवाद और फायरिंग के दौरान हुई, जिसमें वे चपेट में आ गए। रिटायर्ड ब्रिगेडियर को गोली लगी और अस्पताल में उनकी दुखद मृत्यु हो गई।Rahul Gandhi ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि देश की रक्षा करने वाले अधिकारी भी सुरक्षित नहीं हैं। राहुल गांधी ने उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए और भाजपा सरकार पर विफलता का आरोप लगाया।जांच में सामने आया कि दो गुटों के बीच गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर विवाद हुआ और मामला फायरिंग तक पहुंच गया। इसी दौरान ब्रिगेडियर को गोली लग गई। इस घटना के बाद देहरादून समेत पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों और पूर्व सैनिकों ने भी इस घटना पर नाराजगी जताई है।

Check Also

लगभग ढाई लाख रू० मूल्य की 8.09 ग्राम स्मैक हुई बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत सभी अधीनस्थों को अपने-अपने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *