Breaking News

रुद्रप्रयाग: सात महीने के नवजात को छोड़कर प्रेमी संग भाग गई मां, कौन करेगा अब 3 बच्चों की परवरिश

रुद्रप्रयाग: जनपद रुद्रप्रयाग की एक महिला अपने 7 माह के बच्चे समेत तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग भाग गई है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस टीम महिला और उसके प्रेमी की तलाश कर रही है, लेकिन अब तक उनका कुछ पता नहीं लग पाया है।

जानकारी के अनुसार, रुद्रप्रयाग जिले के तल्लानागपुर क्षेत्र के एक गांव की 38 वर्षीय महिला 10 फरवरी को बाजार जाने के लिए अपने घर से निकली थी। महिला को बाजार गए काफी देर होने भी जब वो वापस नहीं आई, तो उसके परिजन चिंतित हो गए। परिजनों ने महिला को फोन किया लेकिन उसका नंबर स्विच ऑफ बता रहा था। उसके महिला के मायके वालों को भी कॉल किया लेकिन उनको भी कोई जानकारी नहीं थी। घर पर महिला के तीन बच्चों में से सबसे छोटा 7 महीने के बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब महिला का कुछ पता नहीं लग पाया तो परिजनों ने पुलिस को सूचित करने का निर्णय लिया।
फेसबुक पर गौतम जोगी से हुई दोस्ती

पीड़ित पति ने पुलिस चौकी दुर्गाधार में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पीड़ित ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं जिनमें एक 7 महीने , एक 4 साल और एक 7 वर्ष के बच्चे हैं। पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस महिला की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस टीम द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला की फेसबुक पर गौतम जोगी नामक व्यक्ति के साथ दोस्ती हुई थी। गौतम जोगी सैनी मोहल्ला निरंजनपुर लक्सर का निवासी है। इन दोनों की फोन पर काफी लंबी बातचीत होती थी।
पहले भी भगा चुका है 3 महिलाओं को

सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि 10 फरवरी की दोपहर बाद महिला एक कार में किसी अन्य व्यक्ति के साथ बैठी थी। पुलिस ने उन दोनों की अंतिम लोकेशन ऋषिकेश में ट्रेस की। पुलिस टीम उनको खोजते हुए गौतम जोगी के घर लक्सर पहुंची, वहां पता चला कि उसने 6 साल पहले ही वो मकान बेच दिया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी इससे पहले भी तीन अन्य महिलाओं को इसी तरह अपने जाल में फंसा चुका है। उसके खिलाफ चोरी और मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। वो कई बार जेल भी जा चुका है। फिलहाल, पुलिस टीम उन दोनों की तलाश कर रही है।

Check Also

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जनहित से जुड़े मामलों में पूर्ण गंभीरता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने को कहा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को लोहियाहेड हेलीपैड स्थित कैंप कार्यालय में जनता एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *