Breaking News

उत्तराखंड: स्वतंत्रता सेनानियों को मिलने वाले आरक्षण में फर्जीवाड़ा, CM धामी के SIT जांच के आदेश

देहरादून: उत्तराखंड में स्वतंत्रता सेनानियों को मिलने वाले आरक्षण को फर्जी तरीके से लेने की घटना सामने आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पर एसआईटी जांच करने के आदेश दिए हैं।

उत्तराखंड में स्वतंत्रता सेनानियों के आरक्षण में बड़े फर्जीवाड़े की खबर आ रही है। रिपोर्टस के मुताबिक कुछ लोगों ने स्वयं को स्वतंत्रता सेनानियों का उत्तराधिकारी होने का फर्जी प्रमाण पत्र बनवा कर अपने आप को आरक्षण का पात्र बताया है। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने इस प्रकार से फर्जी आरक्षण पाकर नौकरियों आदि में लाभ भी लिए हैं।
CM धामी ने दिए SIT जांच के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों के फर्जी प्रमाण पत्र बनाने की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए SIT जांच करने के आदेश दिए हैं। स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों के फर्जी प्रमाण पत्र बनाने की शिकायत स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के द्वारा की गई है, जिसके बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए SIT जांच कराने की आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य सचिव को स्पष्ट आदेश भेज दिए हैं, CM धामी ने मामले की गहन जांच पूरी ईमानदारी से करने और पूरी सच्चाई सामने लाने के आदेश मुख्य सचिव को दिए हैं। इस मामले में किसी भी प्रकार की अपडेट राज्य समीक्षा आप तक पहुंचाता रहेगा.. जुड़े रहिये।

Check Also

उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रपति पुलिस कलर’ से किया जाएगा अलंकृत

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *