Breaking News

उत्तराखंड के इस शहर के रेस्टोरेंट और बार में खुलकर मनाएं नए साल का जश्न, गेट पर ही मिलेगी कैब

अगर आप नववर्ष का जश्न मनाने परिवार सहित रेस्टोरेंट, बार या पब जा रहे हैं तो बेधड़क जाएं। जश्न मनाने के बाद आपको घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी देहरादून पुलिस ने कर दी है। रेस्टोरेंट, बार और पब के बाहर ही अब टैक्सी उपलब्ध रहेगी। दरअसल, नववर्ष पर बड़ी संख्या में लोग जश्न मनाने के लिए रेस्टोरेंट और बार जाते हैं। कई बार रात में वह वाहन चलाने की स्थिति में नहीं होते या फिर परिवार के साथ टैक्सी बुक करके घर वापस जाते हैं। अब ऐसे लोगों को घर छोड़ने की व्यवस्था रेस्टोरेंट व पब-बार के बाहर ही मिलेगी।

इस बार पुलिस विभाग की ओर से सभी रेस्टोरेंट व बार संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने प्रतिष्ठानों में टैक्सी चालकों की व्यवस्था रखें। यदि किसी को वाहन की जरूरत होती है तो वह सामान्य दरों में वाहन बुक करके घर तक जा सकेंगे। नववर्ष पर सड़कों पर यातायात का दबाव बना रहता है। लोग नशे की हालत में वाहन चलाते हैं। इससे सड़क हादसे होने की संभावनाएं भी बनी रहती हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने दिल्ली की तर्ज पर प्रतिष्ठानों के बाहर ही टैक्सी की व्यवस्था कराने को कहा है। यही नहीं, अगर किसी ग्राहक को चालक की जरूरत होगी तो वह भी रेस्टोरेंट व बार की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा।

Check Also

भाजपा ने सार्वजनिक माफी की मांग के साथ फूंका प्रदेशभर में खड़गे का पुतला!

भाजपा ने पीएम मोदी पर दिए आपत्तिजनक बयान की कठोर शब्दों में निंदा करते हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *