Breaking News

देहरादून में किराएदारों का खूनी संघर्ष: 45-50 युवकों ने घर में घुसकर किया हमला, अस्पताल में भी मारपीट

पटेलनगर क्षेत्र में पड़ते पंजाबी कालोनी में दो किराएदारों के बीच विवाद हो गया। ऊपरी मंजिल पर रहने वाले किराएदारों ने नीचे रह रहे किराएदारों पर चाकू व डंडे से हमला कर दिया। हमले में महिला सहित चार को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि अस्पताल में भी एक महिला को थप्पड़ जड़े गए। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में छह आरोपितों के विरुद्ध नामजद जबकि 45 अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस को दी तहरीर में रूबी कुरैशी निवासी पंजाबी कालोनी ने बताया कि घटना नौ मार्च की रात की है। वह अपने घर के अंदर बैठे थे तभी अरशद के साथ कुछ युवक ऊपरी मंजिल में जा रहे थे। उनके छोटे भाई ने उनसे पूछा आप ऊपर किसके यहां जा रहे हो तभी अरशद ने कहा कि तू बहुत बड़ा बन रहा है, रूक जा अभी बताता हूं।आरोपित ने गाली गलौच करनी शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने तत्काल कंट्रोल रूम पर फोन किया तो उसी समय वहां पुलिस आ गई। पुलिसकर्मियों ने रिपोर्ट लिखवाने के लिए उन्हें चौकी बुलाया। वह चौकी पहुंचे तो तभी फोन आया कि अरशद ने 45 से 50 लड़कों के साथ घर हमला करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी है।शिकायतकर्ता ने बताया कि वह घर पहुंचे तो आरोपितों ने चाकू व डंडों से उनके ऊपर हमला कर दिया। हमले में उन्हें, अब्बास, उसकी मां व रहिश कुरैशी को काफी चोटें आईं। घायलावस्था में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया तो आरोपितों ने वहां भी हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने अरशद, आरिफ, मोनिस, आसिफ, अहमद उर्फ भवानी, उजैर व अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Check Also

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने देहरादून के आयुष्मान गुसांई, कड़ी मेहनत से पाया मुकाम

भारतीय सेना में अठुरवाला निवासी आयुष्मान गुसांई लेफ्टिनेंट बने हैं। इसके बाद क्षेत्र के लोगों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *