Breaking News

UPSC 2025 में उत्तराखंड का जलवा! इन 13 युवाओं ने हासिल की शानदार रैंक.. 2 मिनट में जानिये

उत्तरकाशी: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में उत्तराखंड के कई युवाओं ने शानदार सफलता हासिल की है। उत्तरकाशी, देहरादून, चंपावत, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जैसे जिलों के अभ्यर्थियों ने प्रतिष्ठित परीक्षा में उच्च रैंक प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

UPSC सिविल सेवा परीक्षा में पुरोला क्षेत्र के ग्राम सुनाली निवासी ऋषभ नौटियाल ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर परीक्षा में सफलता प्राप्त कर 552वीं रैंक हासिल की। वहीं ग्राम गुलाड़ी बनाल निवासी आशुतोष नौटियाल ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 398वीं रैंक प्राप्त की। जौनसार-बावर क्षेत्र की होनहार बेटी आस्था चौहान ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रिया सिंह चौहान ने चार बार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा दी और आखिरी प्रयास में उन्होंने 45वीं रैंक हासिल की।

इन अभ्यर्थियों ने हासिल की शानदार रैंक

प्रिया सिंह चौहान (काशीपुर ) – 45वीं रैंक।
शांभवी तिवारी (किच्छा) – 46वीं रैंक
मीनल नेगी (देहरादून) – 66वीं रैंक
अनुज पंत (चंपावत) – 69वीं रैंक
तुषार चौहान (हरिद्वार) – 216वीं रैंक
अनुप्रिया राय (लोहाघाट) – 258वीं रैंक
आशुतोष नौटियाल (उत्तरकाशी) – 398वीं रैंक
मुहम्मद उमर हाशमी – 549वीं रैंक
ऋषभ नौटियाल (उत्तरकाशी) – 552वीं रैंक
स्वप्निल सेमवाल – 600वीं रैंक
फैरूज फातिमा (कलियर) – 708वीं रैंक
आयुष सेमवाल – 851वीं रैंक
आस्था सिंह – 934वीं रैंक 

गांवों में जश्न, युवाओं के लिए प्रेरणा

इन युवाओं की सफलता की खबर मिलते ही उनके गांवों और शहरों में उत्सव जैसा माहौल बन गया। स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
UPSC 2025 के परिणाम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उत्तराखंड के युवा प्रतिभा और मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। देवभूमि के इन होनहारों की सफलता पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

Check Also

उत्तराखंड: किशोरी को बंधक बनाकर 10 माह तक देह व्यापार, दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

उधमसिंह नगर: करीब दस माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई एक किशोरी को पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *