Breaking News

आज इन 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, IMD का पूर्वानुमान जारी.. पढ़िए

देहरादून: उत्तराखंड में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले 48 घंटों में पांच पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 25 फरवरी से मौसम साफ होने के संकेत हैं।

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले एक सप्ताह से तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा था। अब पश्चिमी विक्षोभ के कारण अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभव है। सुबह और शाम की ठंड एक बार फिर महसूस की जा सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर भारत में सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ का असर हिमालयी राज्य उत्तराखंड पर भी पड़ेगा। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि अगले 48 घंटों में पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।
मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार 23 फ़रवरी को उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 23 और 24 फरवरी को इन जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश हो सकती है। 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। वहीं मैदानी जिलों जैसे हरिद्वार, उधमसिंह नगर में आज भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
हालांकि, देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और ठंडी हवाओं के कारण दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 24 फरवरी के बाद यह विक्षोभ कमजोर पड़ जाएगा। 25 फरवरी से प्रदेश में फिर से मौसम साफ होने और चटख धूप खिलने के आसार हैं। फरवरी के अंतिम सप्ताह में गर्मी की तपिश फिर बढ़ सकती है।

Check Also

देहरादून में इन इलाकों के नाम बदलेंगे, क्लेमेंटाउन कहलाएगा शौर्य नगर; देखिए नई लिस्ट

Dehradun में अब ब्रिटिश कालीन नामों को बदलकर भारतीय पहचान देने की पहल तेज हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *