Breaking News

उत्तराखंड: बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण, सरकार पिला रही शराब.. महिलाओं का आंदोलन

पिथौरागढ़: बेरीनाग स्थित उडियारी गांव के लोगों की प्यास बुझाने का सरकार ने ऐसा इंतजाम किया कि अब क्या ही कहा जाए। ग्रामीण लंबे समय से पेयजल की मांग कर रहे हैं। इस गांव के प्रति प्रशासन न जाने क्यों इतनी खुन्नस में है कि पहले तो पेयजल की मांग पर कोर्र कार्राईकरने की बजाय ग्रामीणों पर ही मुकदमा कर दिया। जैसे-तैसे मामला सुलटा तो अब यहां के लोगों की प्यास बुझाने के लिए ‘ऐतिहासिक’ कारनामा कर शराब की दुकान खोल डाली।

उडियारी बैंड क्षेत्र शराब की दुकान खोलने की भनक लगते ही महिलाओं में आक्रोश फैल गया है। ग्राम प्रधान उडियारी हेमा देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने गांव सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना था कि गांव के लोग पानी की बूंद बूंद के लिए परेशान हो रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों की मूलभूत पेयजल समस्या का समाधान करने की बजाय गांव के बीच में शराब की स्वीकृति की है।

किसी भी हालत में नहीं खोलने देंगे शराब की दुकान

आक्रोशित महिलाओं ने कहा कि किसी भी हालत में शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। यदि जबरन शराब की दुकान खोली गई तो सरकार के जनप्रतिनिधियों का घेराव करने के साथ सड़कों में उतरकर आंदोलन किया जाएगा। यदि जल्द शराब की दुकान निरस्त करने का आदेश नहीं आता है उडियारी बैंड बागेश्वरर थल मोटर मार्ग में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

वैध शराब बेचने वालों को पकड़कर सजा देने का ऐलान

उधर महिला मंगल दल अध्यक्ष ममता महरा और ग्राम प्रधान हेमा देवी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालों की शिकायत आबकारी विभाग के साथ ही पुलिस प्रशासन को भी की गई, लेकिन आज तक किसी भी अवैध शराब बेचने वालों को नहीं पकड़ा गया। अब ऊपर से शराब का ठेका खोलने की अनुमति दे डाली है। अब महिलायें खुद अवैध शराब बेचने वालों को पकड़कर सजा देने का ऐलान किया है। प्रदर्शन करने वालों में पार्वती देवी,मुन्नी देवी, गोपा देवी, विमला देवी, कलावती देवी, चम्पा देवी, पुष्पा देवी, हंसा देवी, नीमा देवी, सीमा देवी, राजेंद्र महरा, सुरेन्द्र सिंह, गोपाल सिंह, सूरज सिंह सहित आदि मौजूद रहे।

Check Also

*एसटीपी, सीवर परियोजनाओं, नाला टैपिंग एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों की डीएम ने की गहन समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश*

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शुक्रवार देर सायं ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जिला गंगा संरक्षण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *