Breaking News

उत्तराखंड में रिश्ते शर्मसार, पहले पत्नी को पिलाई जमकर शराब; फिर भाई के साथ मिलकर किया रेप

उधमसिंह नगर: पुलभट्टा थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक घिनौना मामला सामने आया है, यहां पति ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी पत्नी के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित महिला ने अपने पति, देवर और सास पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले ले Kichha के पुलभट्टा थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते 9 अप्रैल की रात उसका पति घर पर नहीं था। इसी दौरान उसका देवर शराब के नशे में उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। साथ ही उसने अश्लील बातें भी कीं। महिला ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी इज्जत बचाई और तुरंत अपने पति को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। महिला का आरोप है कि अगले दिन उसका पति घर लौटा और अपने भाई के साथ उसके कमरे में बैठकर शराब पीने लगा। इसके बाद उन्होंने उसे भी जूस पीने के लिए दिया। आरोप है कि उस जूस में चुपके से शराब मिला दी गई थी। जूस पीने के कुछ समय बाद महिला को नशा होने लगा, जिससे वह बिस्तर पर लेट गई। इसी स्थिति का फायदा उठाते हुए उसके पति और देवर ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने अपनी मां को पूरी आपबीती बताई। जब उसके माता-पिता ने ससुराल पक्ष से इस मामले में बात करने की कोशिश की, तो आरोप है कि उन्हें पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।पुलभट्टा थाना क्षेत्र के एसओ Pradeep Mishra, ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पति, देवर और सास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाती है, बल्कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा और विश्वास के मुद्दे को भी सामने लाती है। अब देखना होगा कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है और पीड़िता को कब तक न्याय मिल पाता है।

Check Also

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की प्राचीन योग परंपरा को वैश्विक स्तर पर नई पहचान एवं सम्मान प्राप्त हुआ है……..मुख्यमंत्री .

21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने गुरुवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *