Breaking News

शराब के नशे में श्रद्धालुओं से भरे वाहन को चलाने वाले वाहन चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरबर्टपुर बस स्टैंड पर यात्री वाहन संख्या UK07EA- 5570 (टेम्पो ट्रेवलर) को विकासनगर पुलिस द्वारा रोककर चैक किया गया तो वाहन चालक नशे में प्रतीत हो रहा था, जिस पर पुलिस द्वारा वाहन चालक का एल्कोमीटर से श्वांस परीक्षण किया गया, जिसमें वाहन चालक के द्वारा मानकों से अधिक शराब के सेवन किये जाने की पुष्टी हुई, जिसके पश्चात वाहन चालक, जिसके द्वारा अपना नाम कुलदीप सिंह पुत्र लखमेर सिंह निवासी हरिपुर तोंगिया थाना बुग्गावाला जिला हरिद्वार उम्र 33 वर्ष बताया, को अन्तर्गत धारा 185 एमवी एक्ट में गिरफ्तार कर वाहन को एमवी एक्ट मे सीज किया गया। उक्त वाहन के यात्रियों के लिए वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था कर सभी यात्रियों को चारधाम के लिए रवाना किया गया।

वाहन चालक अपने वाहन से राजस्थान के 20 यात्रियों ( 11 महिला तथा 9 पुरुष) को लेकर हरिद्वार से चारधाम के लिए रवाना हुआ था।

Check Also

अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी स्मृता परमार एवं संयुक्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *