Breaking News

पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गयी फायरिंग के दौरान एक बदमाश को लगी गोली, दूसरे बदमाश को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान दबोचा

पटेलनगर पुलिस द्वारा नयागांव बैरियर पर चेकिंग के दौरान देहरादून की ओर से आ रही एक राजस्थान नम्बर की सफेद रंग की कार को चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया तो कार सवार व्यक्ति द्वारा पुलिस को देखकर कार को तेजी से पुलिस टीम की ओर भगाते हुए उन पर चढाने का प्रयास किया गया तथा मौके पर चैकिंग हेतु लगाये गये बैरियर को टक्कर मारते हुए सिंहनीवाला की तरफ वाहन को भगा दिया, जिस पर पुलिस टीम द्वारा सिटी कंट्रोल रूम को उक्त संदिग्ध वाहन की जानकारी देते हुए अपने प्राइवेट वाहन से तथा चीता कर्मचारियों द्वारा अपनी सरकारी मोटर साइकिल से उसका पीछा किया गया। पुलिस टीम को पीछा करते हुए देख वाहन सवार बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायर करते हुए अपना वाहन चांदनी चौक से भूडपुर की ओर मोड दिया तथा आगे जाकर रामगढ के रपटे के पास वाहन को छोडकर पुलिस टीम पर फायर करते हुए जगंल की ओर भाग गये।

बदमाशों द्वारा की गयी फायंरिग में एक गोली पुलिस के प्राइवेट वाहन के शीशे पर लगी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में किये गये जवाबी फायर में 01 बदमाश के पैर में गोली लग गई तथा वाहन सवार अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग गये। मौके पर घायल बदमाश के कब्जे से पुलिस को 315 बोर का एक तमंचा, 02 जिंदा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। घायल बदमाश से पूछताछ में उसके द्वारा अपना नाम रिंकु मीणा पुत्र सियाराम निवासी: ग्राम अखरोट, तहसील मंडावर थाना मंडावर जिला दौसा राजस्थान उम्र 30 वर्ष बताया गया तथा विकासनगर क्षेत्र में घटना को अंजाम देने के लिये अपने 04 अन्य साथियों के साथ देहरादून आने की बात बताई गई। मौके से घायल बदमाश को उपचार हेतु प्रेमनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रार्थमिक उपचार के बाद उसे दून अस्पताल रैफर किया गया।

फरार बदमाशों की तलाश हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा सघन चैंकिग/काम्बिंग अभियान चलाते हुए अभियुक्त के 01 अन्य साथी विनोद कुमार मीणा पुत्र रामलाल मीणा निवासी: ग्राम/पोस्ट झारेणा तहसील हिण्डोन सिटी, जिला करोली राजस्थान को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा तथा 02 जिंदा कारतूस बरामद हुए। अभियुक्तो द्वारा पुलिस टीम पर किए गए जानलेवा हमले के संबंध में कोतवाली पटेल नगर पर धारा-109(1),3(5) बीएनएस तथा 25(1-B)(a) शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना में फरार अन्य बदमाशों की तलाश जारी है।

Check Also

एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में अपराधियो के विरूद्ध दून पुलिस का एक्शन लगातार जारी

ताहिर अली निवासी भीमावाला कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून ने कोतवाली विकासनगर पर लिखित शिकायती प्रार्थना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *