Breaking News

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जाना भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का कुशलक्षेम

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का कुशलक्षेम जाना तथा उनके शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की। मंत्री ने चिकित्सकों से भूपेन्द्र सिंह कठैत के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। चिकित्सकों ने बताया कि उनका स्वास्थ्य अब पहले से बेहतर है और वे तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों से अपील की कि वे अस्पताल में मिलने के लिए न जाएं, ताकि चिकित्सकों द्वारा निर्धारित उपचार एवं विश्राम में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता दूर से ही उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करें तथा चिकित्सकीय सलाह का सम्मान करें।

मंत्री जोशी ने विश्वास व्यक्त किया कि भूपेन्द्र सिंह कठैत शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Check Also

आवश्यकता के अनुसार सीएसआर फंड के साथ-साथ राइफल क्लब फंड से भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

जिले में दुर्लभ (रेयर) बीमारियों से पीड़ित बच्चों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *