Breaking News

ओबीसी समुदाय के छात्रों के लिए देहरादून में छात्रावास पर भी सीएम के निर्देश पर चल रही कार्यवाही

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि उत्तरकाशी जनपद के विकासखण्ड चिन्यालीसौड़ मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना और देहरादून मे रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए ओबीसी छात्रावास बनाने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उन्हे आश्वस्त किया है। सीएम से भेंट कर दिये ज्ञापन मे सीएम ने सचिव विधालयी शिक्षा और सचिव समाज कल्याण को कार्यवाही के लिए निर्देश दिये हैं।

सीएम पुष्कर धामी को दिये पत्र मे चौहान ने कहा कि क्षेत्रीय मांग के अनुरूप केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना की जानी जरूरी है।विकासखण्ड धिन्यालीसौड़ जनपद उत्तरकाशी व जनपद टिहरी का एक केन्द्र बिन्दु है, जहाँ से दोनो जनपदो के निवासियों की अवाजाही निरन्तर बनी रहती है। विकासखण्ड चिन्यालीसौड में कंन्द्रीय विद्यालय की क्षेत्र की जनता की बहुत पुरानी मांग है। इस स्थान पर केंद्रीय विद्यालय खुलने से उत्तरकाशी व टिहरी के गरीब छात्रो को सस्ती व गुणवत्तापरक शिक्षा प्राप्त होगी। साथ ही इस सीमान्त क्षेत्र में शिक्षा का स्तर उंचा होगा। उन्होंने कहा कि उक्त क्षेत्र से जुड़े समस्त जनप्रतिनिधियों व स्थानीय जनता द्वारा कई वर्षों पूर्व से केन्द्रीय विद्यालय की मांग की जा रही है, सीमान्त व पहाडी क्षेत्र होने के कारण यहां पर केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना की जाती है तो यह जनभावनाओं का सम्मान होगा। सीएम ने इसके लिए सचिव विधालयी शिक्षा को निर्देश दिये हैं

जनजाति छात्रावास की तर्ज पर ओबीसी समुदाय के छात्रों के लिए देहरादून में छात्रावास का निर्माण के सम्बन्ध में दिये पत्र मे चौहान ने कहा कि देहरादून में ओबीसी समाज के बहुत से विद्यार्थी अध्ययन के लिए आते हैं जिसमें से कई छात्र- छात्राओं की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण पठन-पाठन में बहुत सी कठिनाइ‌यों का सामना करना पड़ता है। इसके लिये देहरादून में ओबीसी छात्रावास बनाया जाय जिराका लाभ गरीब परिवार के विद्यार्थियों को मिल सकेगा। सीएम ने प्रमुख सचिव समाज कल्याण को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये है।

चौहान ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय और ओबीसी छात्रावास निश्चित तौर पर धरातल पर उतरेगी और शासन स्तर पर इसमें कार्यवाही शुरू हो गयी है। यह क्षेत्र की लंबे समय से मांग रही है। उन्होंने कहा सीएम पुष्कर सिंह धामी महज घोषणाओ मे विश्वास नही रखते, बल्कि उनके धरातल पर क्रियाँन्वयन को अधिक तरजीह देते रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र मे कई योजनाएं स्वीकृत हुई है और उनका फोकस उन को जमीन पर उतारने को लेकर है। चौहान ने कहा कि क्षेत्र मे शिक्षा और और रोजगारपरक योजनाओं के चलते वह पलायन रोकने और यमुनोत्री को पर्यटन के क्षेत्र मे अग्रणी बनाने को दृढ़ संकल्पित हैं।

Check Also

मुख्य सचिव ने इसके लिए नाबार्ड से तकनीकी एवं विशेषज्ञ सहायता उपलब्ध कराए जाने का किया अनुरोध

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में नाबार्ड की उच्च …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *