Breaking News

एसएसपी देहरादून ने मुख्य कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउण्ड का किया स्थलीय निरीक्षण

आगामी स्वतत्रंता दिवस 2026 के दौरान परेड ग्राउण्ड में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में विशिष्ट महानुभावों के सम्मिलित होने के दृष्टिगत आज दिनांक: 12-08-26 को जिलाधिकारी देहरादून तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा परेड ग्राउण्ड का निरीक्षण कर कार्यक्रम हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। निरीक्षण के उपरान्त जनपद में विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमो को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस कार्यालय में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ गोष्ठी की गई।

गोष्ठी के दोरान उपस्थित अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित स्कूलो/ संस्थानों/ राजकीय कार्यालयों में आयोजित होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम एवं अन्य समारोह का विवरण अपने पास रखने तथा कार्यक्रम में शामिल होने वाले विशिष्ट व्यक्तियों व सम्भावित भीड का आंकलन कर सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

साथ ही जनपद के महत्वपूर्ण स्थलों, भीड-भाड वाले इलाकों जैसे बस स्टेशनों, रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर बीडीएस तथा डॉग स्क्वाड के माध्यम से सघन चैकिंग सुनिश्चित करने तथा जनपद के सभी अन्तर्जनपदीय/अन्तर्राज्जीय सीमाओं के साथ-साथ आन्तरिक मार्गों पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की तलाश हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये गये।

इसके अतिरिक्त मुख्य समारोह स्थल परेड ग्राउण्ड पर सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए विशिष्ट अतिथियों एंव जन साधारण के प्रवेश एवं निकासी मार्गाें को चिन्हित कर कार्यक्रम हेतु प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत प्रभावी ट्रैफिक प्लॉन बनाते हुए आमजन के लिए एडवाइजरी जारी करने, समारोह में आने वाले अतिथिगणों एंव आमजन के वाहनों की पांर्किग हेतु पार्किग स्थल चिन्हित कर सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने तथा स्वतंत्रता दिवस समारोह के सम्पन्न होने तक सभी थाना क्षेत्रों में मोबाइल पार्टियों को नियुक्त करने के निर्देश दिये गये। साथ ही पुलिस अधीक्षक अपराध/नगर/ग्रामीण को अपने-अपने क्षेत्रों में सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी कर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर की जा रही सुरक्षा व्यवस्था की स्वंय समीक्षा करते हुए किसी भी प्रकार की कमी परिलक्षित होने पर उसका समय रहते निदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड ग्राउण्ड में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में विशिष्ट महानुभावों/गणमान्य व्यक्तियों के सम्मिलित होने के दृष्टिगत पुलिस द्वारा सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध सुनिश्चित किये गये हैं। कार्यक्रम के दौरान सम्पूर्ण पुलिस व्यवस्था के प्रभारी पुलिस अधीक्षक अपराध होगें। कार्यक्रम के दौरान परेड ग्राउण्ड के चारों ओर का क्षेत्र जीरो जोन रहेगा, जिसमें किसी भी प्रकार के वाहनों, ठेलियों व रेहडियों का आवागमन पूर्णत: प्रतिबन्धित रहेगा। सुरक्षा की दृष्टि से सम्पूर्ण कार्यक्रम स्थल को 04 सैक्टरों तथा 02 कार्डनों में विभाजित किया गया है, जिनके प्रभारी क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी होगें, जिनके पर्यवेक्षण में सुरक्षा हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम स्थल के आस-पास 12 इनर व आउटर प्वाइंटों पर बैरियर स्थापित कर उनमे पुलिस बल को नियुक्त किया गया है।

Check Also

सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग कर शान्ति व्यवस्था भंग करने वालों को दून पुलिस ने पढाया कानून का सबक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर हुडदंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *