Breaking News

महिला नशा तस्कर के कब्जे से 01 किलो 648 ग्राम गांजा हुआ बरामद

माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के मिशन को सफल बनाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने- अपने थाना क्षेत्रो में मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में लिप्त नशा तस्करों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देशो के क्रम में कार्यवाही करते हुए पटेलनगर पुलिस द्वारा दिनांक 13/08/2026 की शाम को चेकिंग के दौरान न्यू पटेल नगर में गोस्वामी चौक के पास से एक महिला नशा तस्कर को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरुद्व कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 527/2026, धारा- 8/20 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

Check Also

कुम्भ क्षेत्र में कुंभ मेला शुरू होने तक प्राथमिकता वाले कार्य हर हाल में पूर्ण कराने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *