Breaking News

हुडदंग मचाने वालो 05 व्यक्तियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देर रात्रि थाना रायपुर को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई मालदेवता क्षेत्र में कुछ व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर जोर-जोर से शोर शराबा करते हुए आपस में झगड़ा कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची, मौके पर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि किसी बात को लेकर दोनो पक्षों में विवाद हो गया, जिस कारण दोनो ही पक्ष आपस मे लडाई-झगडे पर उतारू हो गये।

मौके पर दोनो पक्षों के लोगों को समझाने का प्रयास किया गया तो दोनो ही पक्ष और अधिक उग्र होकर एक दूसरे के साथ गाली गलौच व धक्का मुक्की करने लगे। मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की सम्भावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा दोनो पक्षों के 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

Check Also

डिलीवरी बॉय निकला नशा तस्कर

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड की “ड्रग्स फ्री देवभूमि” की परिकल्पना को साकार करने के लिए वरिष्ठ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *