Breaking News

अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की होगी पहचान और वापसी, सीएम धामी ने की उच्चस्तरीय बैठक

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को प्रदेश में रह रहे अवैध पाकिस्तानी नागरिकों का चिन्हीकरण कर उन्हें तत्काल प्रभाव से वापस भेजने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए।कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ उठा रहे लोगों के खिलाफ यह कदम उठाया गया है। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। अधिकारियों को सत्यापन अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से किरायेदारों का सत्यापन न कराने वालों पर अर्थदंड लगाने की भी बात कही गई है।

Check Also

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वाेच्च प्राथमिकता……मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *