देहरादून: अतिवृष्टि ने तबाही मचा दी है, सहस्रधारा से लेकर प्रेमनगर तक बादल फटने के बाद हालात बेहद खराब हैं। 10 लोगों की मौत की खबर है, कई क्षेत्र मलबे की चपेट में आ गए हैं। भारी बारिश और बादल फटने से कई जगह सड़कें, पुल बह गए हैं, गांव मलबे में दबे हैं और नदियां रौद्र रूप धारण किए …
Read More »Dron Samachar
उत्तराखंड: CM आवास पर विधायकों की चहल-पहल, मंत्रिमंडल विस्तार की खबरों के बीच रखी मांगें
देहरादून: देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर कई विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की और अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित समस्याओं और विकास कार्यों की मांगें रखी। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपने स्थानीय क्षेत्रों की समस्याओं का शीघ्र समाधान की अपेक्षा जताई । रविवार को देहरादून मुख्यमंत्री आवास पर कई विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह …
Read More »आज इन 8 जिलों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
देहरादून: देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज सोमवार को भी उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 4 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में अब भी भारी बारिश जमकर सता रही है, आज भी कई जिलों में सुबह से घने बादल छाए …
Read More »नॉनस्टॉप बसों को मर्जी से रोक रहे सरकारी ड्राईवर, नियमों की उड़ा रहे धज्जियां
देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित सुपर डीलक्स वोल्वो बस सेवा को लेकर यात्रियों की नाराज़गी लगातार बढ़ती जा रही है। निगम प्रबंधन के बार-बार निर्णय बदलने और आदेशों का पालन न होने से यात्री परेशान हैं। देहरादून-दिल्ली मार्ग पर ये बसें बिना अनुबंध कई स्थानों पर आधा से पौन घंटा तक रुक रही हैं। देहरादून-दिल्ली मार्ग पर चलने वाली …
Read More »अवैध रूप से रह रही दो बांग्लादेशी महिलाएं होंगी डिपोर्ट, पश्चिम बंगाल बॉर्डर से घुसी थी
देहरादून: उत्तराखंड पुलिस ने देहरादून में सत्यापन अभियान के दौरान अवैध रूप से रह रही दो बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से बांग्लादेशी परिचय पत्र और परिवार रजिस्टर की डिटेल बरामद किए हैं, जिनके आधार पर अब दोनों को नियमानुसार डिपोर्ट करने की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस, एलआईयू (लोकल इंटेलिजेंस …
Read More »150 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त” एक दर्जन से अधिक इमारतें सील
मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की कमान संभालने के बाद उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने विभाग की कार्यशैली में नया जोश भर दिया है। अब प्राधिकरण केवल नोटिस देने तक सीमित नहीं है, बल्कि ज़मीनी स्तर पर उतरकर अवैध प्लॉटिंग और नियम विरुद्ध निर्माण पर सीधे कार्रवाई कर रहा है। बीते एक माह के भीतर 150 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त करना और …
Read More »मूक बधिर और दिव्यांगजनो ने प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार को दोबारा आंदोलन की दी चेतावनी
देहरादून आज उत्तरांचल प्रेस क्लब में मूक बधिर और दिव्यांगजनो ने उत्तराखंड दिव्यांग क्रांति महाआंदोलन के बैनर तले दिव्यांगजनो के विभिन्न मुद्दों पर प्रेस वार्ता आयोजित की। प्रेस वार्ता में बताया गया कि 8 सितंबर को उत्तराखंड दिव्यांग क्रांति महाआंदोलन के प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया। इस आंदोलन में शासन और प्रशासन द्वारा मूक बधिर …
Read More »अग्निशमन विभाग के कार्मिकों की दक्षता मापदंड परीक्षा में बदलाव किया जाएगा
उत्तराखंड वर्दीधारी उप निरीक्षक और सिपाही पद की सीधी भर्ती परीक्षा में अग्निशमन विभाग के कार्मिकों की दक्षता मापदंड परीक्षा में बदलाव किया जाएगा। कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने गुरुवार को वर्दीधारी उप निरीक्षक एवं सिपाही पदों के लिए चयन प्रक्रिया जारी की थी। इसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा के मापदंड में अग्निशमन अधिकारी द्वितीय और अग्निशामक के लिए दौड़ एवं …
Read More »आपदा पीड़ितों का दर्द सुनकर बार-बार भर गईं PM Modi की आंखें, अपनी कुर्सी उनके पास ही खिसका लाए
जाने कैसे बादलों के दरमियां साजिश हुई, मेरा घर माटी का था मेरे ही घर बारिश हुई…। कुछ ऐसा ही है उत्तराखंड के आपदा प्रभावितों का दर्द, जिसे उन्होंने गुरुवार को अपने बीच आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ साझा किया। पीड़ितों से दर्द और तबाही की दास्तान को सुन प्रधानमंत्री की आंखें भी कई बार नम हुईं। प्रधानमंत्री की …
Read More »अब और निखरेगा टिहरी झील क्षेत्र, एडीबी ने दी 1116 करोड़ की वित्तीय मदद
देहरादून। उत्तराखंड के टिहरी झील क्षेत्र में सतत, समावेशी और जलवायु अनुकूल पर्यटन विकास को अब एडीबी ने आगे हाथ बढ़ाया है। इसके तहत एडीबी इसके लिए 1116 करोड़ रुपये (126.42 मिलियन डालर) से अधिक की सहायता देगा। इसके लिए केंद्र सरकार और एडीबी के बीच नई दिल्ली में ऋण करार पर हस्ताक्षर भी किए गए हैं। इससे 87 हजार …
Read More »
Dron Samachar www.dronsamachar.com