Breaking News

उत्तराखंड

देहरादून के सहस्त्रधारा क्रॉसिंग के पास चूनाभट्टा इलाके में खंडहर में मिली महिला की शव

देहरादून के सहस्त्रधारा क्रॉसिंग के पास चूनाभट्टा इलाके में एक खंडहरनुमा मकान से महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला पिछले तीन दिनों से लापता बताई जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस हत्या और ड्रग ओवरडोज़ दोनों एंगल …

Read More »

इंडिया ट्रैवल मार्ट (ITM) देहरादून 2026 का उद्घाटन एलपी विलास में

भारत के प्रमुख ट्रैवल और टूरिज्म प्रदर्शनों में से एक इंडिया ट्रैवल मार्ट (ITM) देहरादून – उत्तराखंड का आज शुभारंभ एलपी विलास, चकराता रोड, देहरादून में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तराखंड पर्यटन की अतिरिक्त निदेशक सुश्री पूनम चंद ने किया। इस अवसर पर ट्रैवल और टूरिज्म उद्योग के प्रमुख प्रतिनिधि, इंडिया टूरिज्म (भारत सरकार), जम्मू-कश्मीर पर्यटन, पंजाब पर्यटन और …

Read More »

मसूरी में आज क्रिकेटर कुलदीप यादव के सिर पर सजेगा सेहरा, पहुंचे मोहम्मद कैफ

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव शनिवार को अपनी अपनी बचपन की मित्र वंशिका चड्ढा के साथ मसूरी में सात फेरे लेंगे। विवाह समारोह में शामिल होने के लिए मोहम्मद कैफ मसूरी पहुंच चुके हैं।  आज शादी में आए मेहमानों को पहाड़ी डिशेज भी परोसी जाएंगी। इनमें कंडाली का साग और झंगोरे की खीर खास रहेंगे। विवाह समारोह की रस्में सेवाय …

Read More »

देहरादून में किराएदारों का खूनी संघर्ष: 45-50 युवकों ने घर में घुसकर किया हमला, अस्पताल में भी मारपीट

पटेलनगर क्षेत्र में पड़ते पंजाबी कालोनी में दो किराएदारों के बीच विवाद हो गया। ऊपरी मंजिल पर रहने वाले किराएदारों ने नीचे रह रहे किराएदारों पर चाकू व डंडे से हमला कर दिया। हमले में महिला सहित चार को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि अस्पताल में भी एक महिला को …

Read More »

ऋषिकेश के गुमानीवाला में निराश्रित गोवंश का आतंक, महिला पर किया हमला; वीडियो हो रहा वायरल

निकायों के बाद अब निराश्रित गोवंश आसपास क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में भी दहशत फैला रहे हैं।ग्राम पंचायत गुमानीवाला में घर के बाहर खड़ी महिला पर गोवंश ने हमला कर दिया। किसी तरह महिला को लोगों ने गोवंश से बचाया। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया।ग्राम प्रधान बाबी रांगड ने बताया कि आए दिन निराश्रित गोवंश लोगों पर …

Read More »

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने देहरादून के आयुष्मान गुसांई, कड़ी मेहनत से पाया मुकाम

भारतीय सेना में अठुरवाला निवासी आयुष्मान गुसांई लेफ्टिनेंट बने हैं। इसके बाद क्षेत्र के लोगों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उन्हें व उनके परिवार को शुभकामनाएं दी है।प्रदेश में भारतीय सेना में शामिल होना उत्तराखंड के युवाओं की पहली पसंद रहा है। इसका उदाहरण आयुष्मान गुसांई ने भी पेश किया और उन्होंने भारतीय सेना में अधिकारी बनकर क्षेत्र का नाम रोशन …

Read More »

सामने आया कुलदीप यादव की शादी का ‘शाही कार्ड’, राधा-कृष्ण की थीम और तिजोरी बेहद खूबसूरत

भारतीय क्रिकेटर Kuldeep Yadav शनिवार को पहाड़ों की रानी Mussoorie में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कुलदीप अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ 14 मार्च को सात फेरे लेंगे। शादी से पहले शुक्रवार को हल्दी और मेहंदी की रस्में धूमधाम से संपन्न हुईं।कुलदीप यादव और वंशिका की शादी का शाही कार्ड भी सामने आया है, जो …

Read More »

उत्तराखंड में सरकारी स्टाफ की भारी कमी, कई विभागों में भारी रिक्तियां.. 66317 पद खाली

देहरादून: उत्तराखंड सरकार के विभिन्न विभागों में कर्मचारियों की भारी कमी सामने आई है। वित्त विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के सरकारी विभागों, बोर्डों और निगमों में करीब 66,317 पद खाली पड़े हैं। उत्तराखंड वित्त विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में 66,317 पद रिक्त पड़े हैं। इतनी बड़ी संख्या में खाली …

Read More »

उत्तराखंड: बिजली विभाग की नजर में हर सवाल का जवाब ‘शून्य’

देहरादून: आरटीआई के तहत मांगी गई अहम जानकारी के जवाब में बिजली विभाग ने बेहद गैरजिम्मेदाराना रवैया अपनाते हुए हर सूचना के जवाब में शून्य कहकर पल्ला झाड़ लिया। जी हां! यह सच है। चौंकाने वाला रवैया अपनाते हुए सभी सवालों के उत्तर में ‘शून्य’ लिखकर जवाब दे दिया। काशीपुर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता कुलदीप सिंह ने सूचना का अधिकार के …

Read More »

रुद्रप्रयाग: होली में चिकन-मटन की जगह चट कर गए काकड़, 14 लोग गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग: बच्छणस्यूं पट्टी के क्वली गांव में कुछ लोगों ने कथित तौर पर प्रतिबंधित वन्यजीव काकड़ (बार्किंग डियर) का शिकार कर उसका मांस पकाकर खा लिया। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग ने छापेमारी करते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई की जा रही है। रुद्रप्रयाग जिले के बच्छणस्यूं …

Read More »