Breaking News

स्टंटबाजी करना पडा भारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्थों को अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत हुड़दंग मचाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो जिसमे एक मोटर साइकिल पर चालक सहित कई युवक बैठ कर सहसपुर- सेलाकुई क्षेत्र मे राजमार्ग पर हुडदंग बाजी करते दिखाई दे रहे है । जिनके द्वारा यातायात के नियमो का उल्लंघन करते हुए
आम जनमानस के आवागमन को बाधित किया जाना प्रदर्शित किये जाने का संज्ञान लेते हुए आज दिनांक 25.09.2026 को उक्त वायरल वीडियो में दिखाई दे रही मोटर साइकिल संख्या : UK07FZ-8117 स्पलेण्डर को चिन्हित कर मोटर वाहन अधि0 के अन्तर्गत सीज किया गया तथा स्टंटबाज मोटर साइकिल चालक फैजान पुत्र आजाद निवासी जमनपुर सेलाकुई देहरादून सहित सेलाकुई निवासी 03 व्यक्तियो 1- शादाब 2-सरताज 3- फैजान के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई ।

Check Also

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में किया देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को ऋषिकेश के चन्द्रेश्वरनगर में आयोजित कार्यक्रम में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *