Breaking News

लंढौर गुरुद्वारा में आयोजित 109वें सालाना दीवान कार्यक्रम में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

मसूरी के लंढौर गुरुद्वारा में आयोजित 109वें सालाना दीवान कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गुरु साहिब की शिक्षाएं हमें मानवता, सेवा, भाईचारे, समानता और सद्भाव का संदेश देती हैं। ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को सेवा और संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि मसूरी की गंगा-जमुनी तहजीब और सांप्रदायिक सौहार्द प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। सभी धर्मों और समुदायों के बीच आपसी प्रेम, सम्मान एवं भाईचारा उत्तराखण्ड की पहचान है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कार्यक्रम के आयोजकों एवं गुरुद्वारा प्रबंधन समिति को 109वें सालाना दीवान कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से भी मुलाकात कर उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, सिख समाज के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Check Also

आधारशिला संस्थान के तत्वावधान में कोतवाली कोटद्वार में कंप्यूटर वितरण कार्यक्रम किया गया आयोजित

आधारशिला संस्थान के तत्वावधान में कोतवाली कोटद्वार में कंप्यूटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *