Breaking News

दुकान से हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

वादी श्री राजेश ठाकुर निवासी पश्मीवाला कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून ने कोतवाली विकास नगर पर एक लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात चोरों द्वारा उनकी पश्चीमावाला विकासनगर स्थित परूचून की दुकान की छत की चादर उखाडकर दुकान से सामान व नगदी चोरी कर ली हैं। तहरीर के आधार पर कोतवाली विकासनगर में मु0अ0सं0- -226/2026 धारा 305ए/331(4) BNS पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशो पर कोतवाली विकासनगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आसपास व आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की सहायता से संदिग्धों के संबंध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित करते हुए प्राप्त जानकारी के आधार पर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर की सूचना पर दिनांक – 01/08/2026 की रात्रि चेकिंग के दौरान बुलाकीवाला कुर्बानी स्थल के पास से घटना में शामिल अभियुक्त इमरान पुत्र इनाम को चोरी के माल व नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे की पूर्ति के लिए उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है।

Check Also

थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम के दौरान थारू समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को खटीमा में आयोजित थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *