Breaking News

सड़क पर सांड ने ‘दौड़ाई’ स्कूटी, निराश्रित गोवंशों की धमा-चौकड़ी से लोग परेशान

गुमानीवाला के रूषाफार्म क्षेत्र में शहीद विकास गुरुंग स्मारक के पास एक सांड स्कूटी को लेकर दूर तक धकेलता हुआ ले गया। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो शुक्रवार शाम इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो गया। इस वीडियो को कई यूजर ने इंटरनेट मीडिया के अलग-अलग हैंडल पर शेयर किया है। 

एक मिनट से अधिक के इस वीडियो में 40 सेकंड का हिस्सा अधिक प्रसारित है। चर्चा का विषय बने इस वीडियो पर अलग कमेंट किए जा रहे हैं। ऋषिकेश नगर निगम के साथ ही नगर पालिका मुनिकीरेती, नगर पंचायत तपोवन और स्वर्ग आश्रम में भी निराश्रित पशुओं की धमा-चौकड़ी रहती है। 

लोगों को सता रही चिंता

कई लोगों ने इस पर भी चिंता जताई। जिस क्षेत्र का यह वीडियो है वह ऋषिकेश से सटे ग्रामीण इलाके है। लोगों ने इंटरनेट मीडिया पर इस बात को लेकर चिंता जताई की पूरे तीर्थनगरी क्षेत्र में निराश्रित पशु लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। हाल में निराश्रित पशु के हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है। इससे पहले भी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

Check Also

भिक्षावृत्ति और बाल श्रम वाले बच्चों, बाल विवाह रोक तथा बच्चों को शिक्षित करने आदि के विषय में दी गई जानकारी

जनपद देहरादून ऋषिकेश में जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा ऋषिकेश चाइल्ड हेल्पलाइन टीम सदस्य व डी.सी.पी. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *