Breaking News

उत्तराखंड: केदारनाथ में हेली एंबुलेंस की क्रैश लैंडिंग, पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम में आज सुबह एम्स ऋषिकेश के हेली एंबुलेंस की क्रैश लैंडिंग हुई है। पायलट की सूझबूझ के कारण हादसे में किसी के जान की हानि नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार, Pinnalcle Air Pvt. Ltd. कंपनी का हेली एंबुलेंस आज सुबह ऋषिकेश एम्स से एक मरीज को लेने के लिए केदारनाथ आया था। लेकिन सुबह करीब 11.30 बजे केदारनाथ हेलिपैड से पहले ही पहले हेली टच डाउन कर गया। हादसे के दौरान हेली एंबुलेंस में पायलट सहित 3 लोग सवार थे। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है। पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया है।
तकनीकी समस्या के कारण की आपात लैंडिंग

ऋषिकेश एम्स के जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार के अनुसार, एम्स ऋषिकेश से एंबुलेंस हेलीकॉप्टर श्रीदेवी नाम की मरीज को लेने के लिए केदारनाथ जा रहा था। मरीज को केदारनाथ से एयर रेस्क्यू के माध्यम से एम्स ऋषिकेश पहुंचाना था। हादसे के दौरान हेलीकॉप्टर में पायलट सहित एक डॉक्टर और एक नर्सिंग स्टाफ सहित थे। हेलीकॉप्टर में केदारनाथ हेलीपैड से कुछ दूरी पर ही तकनीकी समस्या आने लगी, जिस कारण हेली एंबुलेंस ने आपात लैंडिंग की। गनीमत ये रही की पायलट की सूझबूझ के कारण इस हादसे में तीनों सुरक्षित हैं। लेकिन इमरजेंसी लेंडिंग के दौरान संजीवनी हेली एंबुलेंस के पीछे का हिस्सा टूट गया था।

Check Also

मुख्यमंत्री ने डामरीकरण एवं नवीनीकरण कार्य का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में जनपद चमोली की 231.91 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *