Breaking News

आज 4 जिलों में बारिश की संभावना

देहरादून: इन दिनों उत्तराखंड के कुछ पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश हो रही है, लेकिन मैदानी जिलों में मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है। राज्य के ज्यादातर इलाकोंमें सुबह और शाम के समय शीतलहर और कुछ जगह कोहरा छाने के कारण कड़ाके की ठंड हो रही है लेकिन दोपहर में तेज धूप के कारण तापमान बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने आज भी राज्य के 4 पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना जताई है.

उत्तराखंड कुछ पर्वतीय जिलों में बीते सोमवार को हल्की-हल्की बारिश हुई, जबकि अन्य जिलों में मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम शीतलहर चलने के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है लेकिन दोपहर में तेज धूप खिलने के कारण तापमान बढ़ रहा है। बीते शनिवार को प्रदेश के कुछ पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होने के कारण मैदानों तक तापमान सामान्य से नीचे पहुँच गया था। लेकिन सोमवार को दोपहर में तेज धूप खिलने से तापमान फिर से बढ़ गया है। हालांकि इन दिनों प्रदेश में हिल स्टेशनों में पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है, सैलानी बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं। मौसम विभाग ने आज भी राज्य के कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने मौसम की जानकारी देते हुए बताया कि आज मंगलवार को भी राज्य के कुछ पर्वतीय जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानि मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में आज कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। आगामी दिनों में राज्य में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। देहरादून में आज मौसम साफ रह सकता है, हालांकि कुछ स्थानों पर बादल छाए रह सकते हैं। आज यहां अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम तापमान 10°C के आसपास रहने की संभावना है।

तापमान की स्थिति

सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नई टिहरी में अधिकतम तापमान 17।4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। मुक्तेश्वर में तापमान 17.2 डिग्री अधिकतम और 3.8 डिग्री न्यूनतम रिकॉर्ड किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा

Check Also

उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना, वकील ने डिप्रेशन में खुद को गोली से उड़ाया; कार में मिला सुसाइड नोट

नैनीताल: उत्तराखंड के Nainital में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब कलेक्ट्रेट पार्किंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *