Breaking News

आज इन 8 जिलों में तेज बारिश के आसार, वज्रपात और हवाएं चलने का येलो अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड मौसम विभाग ने आज प्रदेश कई पहाड़ी और मैदानी जिलों में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 8 जिलों में तेज बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी कर किया है।

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम लगातार बदलता हुआ नजर आ रहा है, कभी तेज धूप तो कभी तेज बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। कुछ पर्वतीय जिलों में मूसलाधार बारिश के कारण लोगों को काफी समस्याएं हो रही हैं। बीते बृहस्पतिवार को देहरादून में दिन भर उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे, लेकिन रात को करीब तीन घंटे तक झमाझम बारिश और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई। बारिश और ओलावृष्टि होने के कारण तपमान में कमी आई और लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है। आज भी प्रदेश के कई जिलों में सुबह से आसमान में बादल छाए हुए नजर आ रहे हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने आज प्रदेश के आठ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।
मौसम का पूर्वानुमान

उत्तराखंड मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के आठ जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। आज प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही इन जिलों में गर्जन के साथ तीव्र बारिश, आकाशीय बिजली चमकने, वज्रपात और 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के बाद उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग भी अलर्ट पर है। देहरादून में शाम के समय गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं आज देहरादून का अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम तापमान 23°C रहने का अनुमान है।
तापमान की स्थिति

बीते बृहस्पतिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 34.6 और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Check Also

प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत ‘नंदा की चौकी’ के समीप पुलिया क्षतिग्रस्त होने या टूटने की चल रही खबरें पूरी तरह निराधार और अफवाह

प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत ‘नंदा की चौकी’ के समीप पुलिया क्षतिग्रस्त होने या टूटने की चल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *