Breaking News

रोजगार के नाम पर कराते थे अश्लील काम, युवती के 2 महिलाओं पर गंभीर आरोप.. VIDEO

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी में युवतियों के साथ रोजगार के नाम पर अवैध काम हो रहे हैं। थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर युवतियों से वीडियो बनवाने का घिनौना खेल चल रहा था, युवती ने मीडिया को बताया तो मामले का पता चला है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन लोगों द्वारा उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों से युवतियों को कंपनी में जॉब का लालच देकर बुलाया जाता था, जिसके बाद पहले उनसे रुपये वसूले जाते थे, और फिर रात में दस बजे के बाद उनसे सोशल मीडिया अकाउंट से अश्लील वीडियो कॉल कराये जाते थे। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे बिलिंग काउंटर पर सिस्टम वर्क जॉब ऑफर किया गया था। युवती को बताया गया था कि 8 घंटे की नौकरी के उसे 20 हजार रूपये तनख्वाह दी जाएगी, लेकिन कंपनी पहुँचने के बाद जॉब की सच्चाई सामने आई।
दो महिलाएं चला रहीं अवैध कारोबार

युवती ने किरण टम्टा और बबीता जोशी नामक दो महिलाओं पर गंभीर आरोप लगाये हैं। युवती ने बताया कि उससे और उस जैसी अन्य युवतियों से जॉब के नाम पर सोशल मीडिया पर कई पुरुषों से बात करवाई जाती थी, यही नहीं युवतियों पर “फिजिकल” होने का और पैसे निकलवाने भी दबाव बनाया जाता था। युवती ने बताया कि जैसे ही उसे रोजगार की सच्चाई का पता लगा उसने इस दलदल से बाहर निकलने की ठानी, और युवती अपना सामान तक वहीँ छोड़ कर एक दिन मौका देखकर जान बचाकर भाग निकली। अब मामला थाना नेहरू कॉलोनी में दर्ज कर लिया गया है।
इस पूरे मामले को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने भी सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। वहीं पुलिस ने कंपनी के कुछ कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। युवती का ये विडियो भी देखिये..

Check Also

मुख्यमंत्री ने डामरीकरण एवं नवीनीकरण कार्य का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में जनपद चमोली की 231.91 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *