Breaking News

छह महीने बाद इंग्लैंड में बजी उत्तराखंड से गायब मोबाइल की घंटी, मालिक को मिली खबर तो खुशी से झूम उठी

सीमांत चंपावत जिले से गायब हुआ मोबाइल फोन छह माह बाद इंग्लैंड में मिला है। मोबाइल अपने साथ ले जाने वाले व्यक्ति ने कोरियर के माध्यम से मोबाइल को चंपावत पुलिस के पते पर लौटाया है। शनिवार को एसपी अजय गणपति ने मोबाइल फोन पीड़ित की पत्नी को सौंपा। महिला ने चंपावत पुलिस के प्रयास की सराहना की है।

पाटी विकासखंड के रहने वाले कमल सिंह ने 15 मई 2025 को पुलिस में तहरीर देकर स्मार्टफोन गायब होने की शिकायत की थी। पुलिस ने सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआइआर) प्रणाली की मदद लेकर मोबाइल को ट्रेस किया। यह प्रणाली मोबाइल उपकरणों को उनके अंतरराष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान (आइएमईआइ) नंबर के माध्यम से ट्रेस करती है। कुछ समय बंद रहने के बाद मोबाइल इंग्लैंड में चालू हुआ।चंपावत पुलिस ने इंग्लैंड में फोन चलाने वाले मोहित कालरा से संपर्क किया। मोहित का कहना था कि वह उत्तराखंड घूमने आया था। उसे यहां मोबाइल मिला था। विधिक वार्तालाप के बाद मोहित कालरा ने मोबाइल को कोरियर के माध्यम से भारत भिजवाया। एसएसपी कार्यालय पहुंचीं कमल सिंह की पत्नी दीपा बोहरा ने कहा कि वह मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुकी थी। मोबाइल वापस पाकर बहुत खुश है। पुलिस के प्रयास की सराहना की है।

Check Also

स्वतंत्रता दिवस में राज्य एवं जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं हों आयोजित……….मुख्य सचिव

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *