Breaking News

उत्तराखंड: CM धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, DCTL सहित इन प्रस्तावों को मंजूरी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक हुई, बैठक में शिक्षा शहरी विकास आवास स्वास्थ्य आपदा प्रबंधन समेत कई विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा की गई। आज जिन प्रस्तावों को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिली है उनमें उच्च न्यायालय में अधिष्ठान कार्यालय के दो अधिवक्ताओं के पदों का चयन और देहरादून सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड की घोषणा भी शामिल हैं।
इन प्रस्तावों को मंत्रिमंडल की मंजूरी

उच्च न्यायालय में अधिष्ठान कार्यालय के दो अधिवक्ताओं के पदों, वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव और आशुलिपिक पदों का सृजन।
देहरादून शहर में ट्रैफिक व्यवस्थाओं में सुधार के लिए देहरादून सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड की घोषणा।
पशुपालन विभाग के तहत कुकुट आहार सब्सिडी योजना को मंजूरी। इस योजना के अंतर्गत उत्तराखंड के नव पर्वतीय जिलों को लाया जाएगा।
उधम सिंह नगर में जिला विकास प्राधिकरण को भूमि आवंटन
2 करोड़ 25 लाख 85 हजार की सब्सिडी विभिन्न योजनाअंतर्गत देने की घोषणा।

Check Also

अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी स्मृता परमार एवं संयुक्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *