Breaking News

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर जनकल्याण की भावना से जलाभिषेक का आयोजन किया गया

भारतीय व्यापार मंडल के उत्तराखंड अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर स्वयंभू पृथ्वी नाथ महादेव मंदिर, झंडा बाजार, देहरादून में जनकल्याण के लिए जलाभिषेक किया।

इस जलाभिषेक के अवसर पर भारतीय व्यापार मंडल के वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे। अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने कहा हम सभी लोग अपने घर, मन, मंदिर में ईश्वर से प्रार्थना करते रहते हैं परंतु ऐसे ऐतिहासिक मुहूर्त में हम जन कल्याण के लिए ईश्वर से कामना करते हैं, हमारा प्रदेश उत्तराखंड अन्य राज्यों की तरह विकसित राज्य बने, यहां के लोगों को रोजी रोजगार मिले एवं लोगों का व्यापार अच्छा चले, उत्तराखंड के स्थानीय लोगों का पलायन रुके एवं यह राज्य एक आत्मनिर्भर राज्य बने मेरी यहीं ईश्वर से कामना है।

Check Also

प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत ‘नंदा की चौकी’ के समीप पुलिया क्षतिग्रस्त होने या टूटने की चल रही खबरें पूरी तरह निराधार और अफवाह

प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत ‘नंदा की चौकी’ के समीप पुलिया क्षतिग्रस्त होने या टूटने की चल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *